बलौदाबाजार हिंसा मामले 8 और आरोपी गिरफ्तार , अब तक 132 आरोपी न्यायिक हिरासत में…

बलौदाबाजार : जिले में हुए हिंसा के मामले में पुलिस ने शनिवार को 8 और लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में भीम आर्मी के रायपुर संभागाध्यक्ष जीवराखन बांधे भी शामिल हैं। पुलिस ने बांधे को जगदलपुर से गिरफ्तार किया, जहाँ से वह विशाखापट्टनम भागने की तैयारी में था। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस ने इससे पहले जीवराखन बांधे के घर पर भी छापा मारा था, लेकिन वह वहां से फरार हो चुका था। पुलिस को बांधे के भागने की योजना की पहले ही जानकारी मिल गई थी, जिसके चलते उसे जगदलपुर में उसके साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

गौरतलब है कि बलौदाबाजार में हुई हिंसा के पीछे भीम आर्मी के साथ-साथ भीम क्रांतिवीर संगठन की भूमिका भी संदिग्ध मानी जा रही है। पुलिस इस मामले में लगातार जांच कर रही है और आगे भी कई गिरफ्तारियों की संभावना जताई जा रही है।

भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार भीम रेजिमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष उमेश सोनवानी को भी रायपुर के महादेव घाट से छापेमारी कर पकड़ा गया है। बलौदाबाजार के हिंसक घटनाओं में इनकी बड़ी भूमिका थी। पुलिस ने अभी तक 132 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है। गिरफ्तार आरोपी भीम आर्मी, भीम रेजीमेंट, भीम क्रांतिवीर, संगठनों से हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here