मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुंगेली में की 5 बड़ी घोषणाएं…

मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय आज मुंगेली जिले के ग्राम फरहदा में भक्तमाता कर्मा मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण घोषणाएं की। साथ ही मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में 32.67 करोड़ से अधिक लागत के 19 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरूण साव, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, विधायक पुन्नूलाल मोहले, अमर अग्रवाल, धरम लाल कौशिक, धरमजीत सिंह, मोतीलाल साहू और सुशांत शुक्ला सहित पूर्व सांसद लखन लाल साहू भी उपस्थित थे। इसके पहले मुख्यमंत्री के फरहदा हेलीपेड पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here