भिलाई : देश में लोकतंत्र का सबसे बड़ा महापर्व लोकसभा चुनाव खत्म हो चुका है। जिसके बाद आज उसका परिणाम जारी हो रहा है। आज सुबह 8 बजे से गिनती शुरू हो रही है। इस बीच दुर्ग में अभिकर्ता और पुलिस के बीच गहमागहमी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि गाड़ी की चाबी को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ।
दरअसल, प्रतिबंधित सामग्री के लिए अलग से काउंटर बनाया गया है। इसके बावजूद प्रतिबंधित सामान लेकर आ रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने उन्हें रोका तो पुलिस से बहस हो गई। जिसके बाद दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ। आपको बता दें कि देश के 543 साटों के लिए आज मतगणना होगा।
वहीं हर मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा की गई है। साथ ही काउंटिंग सेंटर के बाहर लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। माना जा रहा है कि दोपहर करीब 1 बजे तक काफी हद तक तस्वीर साफ हो जाएगी कि देश में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।