सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को क्रॉस फायरिंग में लगी गोली, हालत गंभीर…

गरियाबंद : छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर कांवर भौदी से लगे जंगल में सर्चिंग पर निकले CRPF जवान को गोली लग गई है। बताया जा रहा है कि बीती रात सर्चिंग के दौरान क्रॉस फायरिंग के दौरान जवान को गोली लगी जो गले में अब भी फंसी हुई है। पूरा मामला का है।
घायल जवान को CRPF की टीम गरियाबंद जिला अस्पताल लेकर पहुंची, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया है। घायल जवान का नाम प्रकाश साई है। वह ओडिशा नुआपाड़ा जिले के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप में है।
रुक-रुक कर फायरिंग हो रही
जानकारी के अनुसार, कोमना थाना क्षेत्र के सुनाबेड़ा अभयारण्य में शिवनारायणपुर में जवान घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि उस इलाके में अब भी सर्चिंग जारी है। रुक-रुक कर फायरिंग हो रही है। नक्सलियों की क्रॉस फायरिंग में जवान को गोली लगने की खबर है। हालांकि पुलिस ने क्रॉस फायरिंग से गोली लगने की पुष्टि नहीं की है।
मेडिकल अफसर डॉक्टर हरीश चौहान ने बताया कि जवान के गर्दन में बुलेट फंसी हुई है। प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। जवान की हालत गंभीर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here