रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में रविवार सुबह मौसम ने करवट ली। रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ बारिश हुई और कई जिलों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।
बीते रविवार सुबह हुई बारिश से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। रविवार को हुई बारिश के बाद मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज भी बारिश होने की संभावना जताई गई है।