मुम्बई में पकड़े गए गैंगरेप के आरोपी, नाबालिक लड़की का अपहरण कर आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को दिया था अंजाम…

मैहर : मध्यप्रदेश के मैहर जिले के ताला थाना क्षेत्र से 18 मार्च को अपहरण कर नाबालिग से गैंगरेप करने के 3 आरोपी मुंबई से गिरफ्तार कर लिए गए है। आरोपियों में नाबालिग लड़की का एक नजदीकी रिश्तेदार भी शामिल है। आरोपियों को धारा 366 क, 376 (2) (एन), 506, 120 बी तथा 5/6 पाक्सो एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्घ कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
पुलिस की जानकारी के अनुसार 18 मार्च को पूजा (परिवर्तित नाम) आरोपियों ने अपहरण कर लिया था और उसे मैहर के रास्ते मुंबई ले गए थे। जहां आरोपियों ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित लड़की को 1 अप्रैल को दस्तयाब किया गया था।
पूछताछ में उसने अपने साथ हुए दुराचार का खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में 3 आरोपियों के विरुद्घ अपहरण और दुष्कर्म का मुकदमा पंजीबद्घ किया था तथा आरोपियों की तलाश कर रही थी। ताला थाना की पुलिस टीम मुुंबई पहुंची। जहां से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर मैहर लाया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया जिसके बाद तीनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बाईट- शिवकुमार सिंह, SDOP मैहर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here