शराब घोटाले मामले में आबकारी विभाग के पूर्व अधिकारी गिरफ्तार…

रायपुर ,11 अप्रैल 2024। शराब घोटाले में एक और गिरफ्तारी हुई है। एपी त्रिपाठी को एसीबी/ईओडब्ल्यू ने आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी की है। आबकारी विभाग के पूर्व विशेष सचिव AP त्रिपाठी को ED ने भी गिरफ्तार किया था, जिसके बाद कई महीनों तक जेल में रहने के बाद वो जमानत पर निकले थे। अब फिर से एसीबी EOW ने उनकी गिरफ्तारी की है। बिहार से एसीबी/ईओडब्ल्यू ने उन्हें गिरफ्तार किया है।
शराब घोटाले में एपी त्रिपाठी की भी गिरफ्तारी हुई थी। ईओडब्लू में दर्ज एफ़आईआर में उनका भी नाम था। इससे पहले एसीबी/ईओडब्ल्यू ने अरविंद सिंह और अनवर ढेबर को भी गिरफ्तार कर चुकी है।इससे पहले आबकारी विभाग के छह हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले में आज सुबह से ही प्रदेश के कई जगहों पर छापेमारी चल रही है। रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर में 15 से 20 जगहों पर एसीबी की टीम जांच कर रही है। बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस मामले में ACB-EOW में केस दर्ज कराया है, जिसके बाद यह छापेमारी की जा रही है।
गुरुवार सुबह पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के दो करीबी शराब कारोबारियों पप्पू बंसल और विजय भाटिया के यहां ACB की टीम पहुंची है। पप्पू बंसल न्यू खुर्शीपार में रहते हैं और विजय भाटिया का बंगला नेहरू नगर पूर्व में है। दोनों जगह छापे की कार्रवाई जारी है। चर्चा है कि ACB की इस रेड की भी खबर लीक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि पप्पू बंसल कल रात 9 बजे तक भिलाई में था। इसके बाद अचानक वो लापता हो गया। जब ACB की टीम छापेमारी करने पहुंची तो वो घर पर नहीं मिला। वहीं, विजय भाटिया छापेमारी के दौरान घर पर मौजूद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here