दर्दनाक हादसा, खदान में गिरी बस, 15 कर्मचारियों की गई जान…

दुर्ग : जिले में मंगलवार को एक बस के खदान में गिरने से तीन महिलाओं समेत 15 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने घटना पर दुख जताया है।
दुर्ग जिले के SP जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि कुम्हारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत खपरी गांव के करीब मुरम (लाल मिट्टी) की एक खदान में बस के गिरने से वाहन में सवार 12 लोगों की मौत हो गई है और 14 लोग घायल हो गए।
इससे पहले पुलिस अधीक्षक ने हादसे में 15 लोगों के मारे जाने की जानकारी दी थी। हालांकि, बाद में उन्होंने बताया कि मृतकों की लिस्ट में कुछ नामों को एक से ज्यादा बार शामिल कर लिया गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुम्हारी क्षेत्र में स्थित केडिया डिस्टिलरीज की बस कर्मचारियों को लेकर निकली थी और बस में 30 से ज्यादा कर्मचारी सवार थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here