खली की मस्तीः WWE के पूर्व रेसलर द ग्रेट खली ने होटल स्टाफ को दिखाए दाव-पेंच, देखिए Video

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के इटारसी में रेसलर चैंपियन द ग्रेट खली उर्फ दलीप सिंह राणा ने होटल के स्टाफ को दाव पेंच दिखाए। रात में उन्होंने होटल में खूब मस्ती की। खली रविवार को बालाजीपुरम मंदिर प्रबंधन की ओर से आयोजित राष्ट्रीय स्तर के दंगल में शामिल हुए।
दरअसल, द ग्रेट खली बैतूल में अयोजित दंगल में बतौर अतिथि शामिल हुए थे। रात में लौटते समय इटारसी में लोगों ने उनका स्वागत किया। साथ ही खली ने मीडिया से भी चर्चा की इसके बाद इटारसी में ही प्लेटिनम रिजॉर्ट में वह रात रुकने गए। होटल स्टॉफ ने उनसे अपने दाव पेच दिखाने के लिए कहा तो खली भी अपने रेसलर अवतार में दिखाई दिए।
लिफ्ट मैन दिनेश उइके को लिफ्ट में अपने दाव पेंच दिखाए साथ ही होटल में वेटर को भी उन्होंने नहीं बक्शा। वहीं खाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर मस्ती के पलों के वीडियो शेयर किए। जिसे उनके फैंस काफी पसंद कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here