रायपुर : राजधानी रायपुर में मंत्री दयालदास बघेल के बंगले में CAF के जवान ने खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी है। बताया जा रहा है कि जवान ने देर रात बंगले के गार्ड रूम में गोली खुद को गोली मारी है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।
मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना रायपुर के गंज थाना क्षेत्र का है। मंत्री दयालदास बघेल के स्टेशन रोड स्थित बंगला में CAF जवान रोहित सलामे की पोस्टिंग थी। रात करीब 2 बजें के लगभग रोहित सलामे ड्यूटी से अपने गार्ड रूम में पहुंचा था। इसके बाद उसने अपने सर्विस राॅयफल से खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि मृतक जवान एक सप्ताह पहले पच्चीस दिन की छुट्टी से वापस ड्यूटी पर लौटा था।
मंत्री के बंगला से गोली चलने की आवाज आने के बाद हड़कंप मच गया। आनन फानन में दूसरे जवान मौके पर पहुंचे, जहां रोहित सलामे की लहूलुहान लाश पड़ी हुई थी। पुलिस ने घटना पर प्राथमिकी दर्ज कर घटना के कारणों की जांच कर रही है।