रेल यात्री ध्यान दें , छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली इन ट्रेनों के रूट हुए चेंज…

रायपुर : रेल यात्रियों को एक बार फिर से रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्य तेज गति से किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अधोसंरचना विकास हेतु दक्षिण पश्चिम रेलवे के बैंगलोर रेल मंडल के पेनुकोन्डा जंक्शन–मक्काजिपल्लि स्टेशनों के मध्य ब्लॉक लेकर महत्वपूर्ण कार्य किया जाएगा।
इसके फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेल्वे से चलने वाली गाड़ी संख्या 12252/12251 कोरबा-यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
स कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा । जिसका विवरण इस प्रकार हैः-
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियां :-
दिनांक 02 एवं 05 फरवरी, 2024 को कोरबा से चलने वाली गाड़ी संख्या 12252 कोरबा- यशवंतपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा जंक्शन-नारायणपुरम्- सत्य साईं प्रशांति निलयम- बसंपल्लि मार्ग होकर यशवंतपुर जाएगी।
दिनांक 02 एवं 06 फरवरी 2024 को यशवंतपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 12251 यशवंतपुर-कोरबा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया पेनुकोन्डा-नागसमुद्रम-धर्मवरम जंक्शन मार्ग होकर कोरबा पहुचेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here