इस जिले में 57 प्रतिशत हुई धान खरीदी, 31 लाख क्विंटल की चुकी खरीदी…

जांजगीर चांपा : छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो गई है और जांजगीर चांपा जिले में अभी तक 31 लाख क्विंटल की धान खरीदी हो चुकी है 18 लाख क्विंटल धान की मिलर्स को डीईओ जारी किया जा चुका है जिले को इस बार 129 धान खरीदी केंद्र बनाया गया था और जिले में इस बार 66 लाख क्विंटल धान खरीदी का है लक्ष्य दिया गया था।
धान बिक्री के लिए 67 हजार 637 किसानों ने पंजीयन कराया है जिले में अभी तक के 57 % धान की खरीदी की जा चुकी है, जिला विपरण अधिकारी गजेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि जिले में 129 धान खरीदी में धान खरीदी की जा रही है। सरकार द्वारा 21 क्विंटल धान खरीदी के घोषणा के बाद किसान भारी संख्या धान खरीदी केंद्र पहुंच कर धान बेच रहे है, किसानों को बरदना की समस्या न हो इस लिए हर धान खरीदी केंद्र में पर्याप्त मात्रा में बरदाना उपलब्ध करा दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here