रायपुर। 40वां राष्ट्रीय तीरंदाजी चैम्पियनशीप का आज कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। बता दे देश भर से 32 राज्यों के 679 खिलाड़ी रायपुर पहुंचे है जो अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। वही इस खेल में 4 -4 प्रतिभागी निकलेंगे जो अंतराष्ट्रीय स्तर पर चयन होगा।
वही कार्यक्रम में पहुंचे मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा की देश के वनवासी क्षेत्र में रहने वाले बच्चो के लिए तीरंदाजी महत्वपूर्ण खेल है। बच्चो को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भाग लेने का मिलेगा मौका…सभी प्रतिभागियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।