रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने इस बार कर्ज लेकर खेती की है.बता दे कि इस बार कर्ज माफ़ होने के कारण उन्होंने लाखों रूपए की कर्ज लिया है.अब सोचने वाली ये बात है कि मुख्या के पास पैसों का भंडार होने के बाद भी खेती करने के लिए कर्जा क्यों लेना पड़ा ?
छत्तीसगढ़ के सीएम ने कहा कि- पिछले बार मैंने लोन नहीं लिया था लेकिन इस बार कर्ज लेकर धान की पैदावार करवाई है। मेरा भी कर्जा इस बार माफ होगा। सीएम बघेल धान को हाथो मे रगड़कर नमी को परख रहे थे। धान की नमी को परखने का यह तरीका बेहद ही पुराना है जिसमें बघेल माहिर नजर आए।
सीएम बघेल पर कितना कर्ज
बता दे कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर 28 लाख 82 हजार 570 रुपए का कर्ज है। यह कर्ज उनका और उनकी पत्नी दोनो का मिलाकर है। भूपेश बघेल ने 14 लाख 81 हजार 204 रुपए वाहन का कर्ज और 1 लाख 20 हजार रुपए कृषि ऋण लिया है। यानी भूपेश बघेल के अकेले का कर्ज 16 लाख 1205 रुपए है।
वहीं भूपेश बघेल की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल पर 8 लाख 10 हजार 777 रुपए का कृषि कर्ज है। उन्होंने भारतीय स्टेट बैंक से 4 लाख 50 हजार 533 रुपए स्मॉल ट्रैक्टर खरीदने के लिए कर्ज और 19 हजार 999 रुपए सेवा सहकारी बैंक से कर्ज लिया है। यानी सीएम की पत्नी मुक्तेश्वरी बघेल ने 12 लाख 81 हजार 365 रुपए का कुल कर्ज लिया है।