रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट में प्रति वर्ष कार्तिक पूर्णिमा मेला का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी वह बड़े धूम- धाम से मेला का आयोजन किया गया है। इस दौरान मेले में एक अज्ञात व्यक्ति ने गरीब लोगों का ठेले को हटाने का धमकी देते हुए नजर आ रहे है।
जिसका विरोध करने पर गाली- गौलोज करने पर उतर गया। लोगो को वहा पेट रोजी चलना है। लेकिन इन मनचलो की वजह से यह मुश्किल है। भोले-भाले लोगों ने अब तक इसकी आवाज नहीं उठाई है। अगर उन्होंने आवाज उठाई तो उनसे मारपीट किया जायेगा और इससे उनके पेट रोजी को नुकसान होगा।
इन मनचलो का भोली – भली जनता के साथ दुर्व्यवहार करना कहा तक सही है। अब देखते है की जनता को न्याय मिलता या फिर ऐसे ही अन्याय साहनी की ताकत मिलता है