जांजगीर : छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 129 धान खरीदी केंद्र है। जिसमे से 27 से अधिक धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी शुभारंभ हो चुका है,,जिले में 5 लाख 58 हज़ार 603 मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है।
जिसमे जिले में अभी तक 16 हज़ार क्विंटल से अधिक जिले में धान खरीदी किया जा चुका, जिला खाद्य अधिकारी कौशल साहू बताया कि जिले के 129 धान खरीदी केंद्र में से 27 धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी शुभारंभ किया जा चुका है।
जल्द ही सभी धान खरीदी केंद्र में धान की खरीदी प्रारंभ हो जाएगी जांजगीर चांपा जिले में धान की फसल लेट से तैयार होने के कारण धान खरीदी केंद्र में लेट से धान पहुंचती है इसलिए थोड़ी विलंब हो रही है।
धान खरीदी केंद्र में, पर्याप्त वरदानी की व्यवस्था की गई है किसान को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो किसानों को बैठने और पानी की व्यवस्था की गई है, जल्द ही सभी धान खरीदी केंद्र में धान खरीदी प्रारंभ हो जाएगा।