Fatima Beevi: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन, जानिए इनके बारें में सबकुछ

Fatima Beevi
Fatima Beevi
Fatima Beevi : सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश और तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल न्यायमूर्ति फातिमा बीवी का गुरुवार को एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। फातिमा 96 वर्ष की थीं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि जस्टिस फातिमा (Fathima Beevi passes away) का निधन बेहद दर्दनाक है।

महिलाओं के लिए आदर्श रहीं

Fatima Beevi: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन, जानिए इनके बारें में सबकुछ
Fatima Beevi
(दिवंगत) न्यायाधीश फातिमा बीवी ने अपने लंबे और शानदार करियर के दौरान देशभर में महिलाओं के लिए एक आदर्श और नजीर के रूप में काम किया है। फातिमा बीवी का नाम ज्यूडिशरी ही नहीं बल्कि देश के इतिहास में भी स्वर्ण अक्षरों में अंकित हैं।

राजनीति क्षेत्र में भी छोड़ी छापि

Fatima Beevi: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन, जानिए इनके बारें में सबकुछ
Fatima Beevi
फातिमा बीवी तमिलनाडु की पूर्व राज्यपाल भी रह चुकी हैं। सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में अपनी सेवा देने के बाद उन्होंने तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होकर राजनीतिक क्षेत्र पर भी अपनी छाप छोड़ी। बता दें, केरल के पंडालम की रहने बीवी फातिमा ने पथानामथिट्टा के कैथोलिकेट हाईस्कूल में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की थी। बाद में तिरुवनंतपुरम के कॉलेज से बैचलर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की। उन्होंने गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से बैचलर ऑफ लॉ की डिग्री हासिल की और 14 नवंबर, 1950 में एक वकील के रूप में दाखिला लिया।

सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश

Fatima Beevi: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन, जानिए इनके बारें में सबकुछ
Fatima Beevi
वह किसी भी उच्च न्यायपालिका में नियुक्त होने वाली पहली मुस्लिम महिला न्यायाधीश भी थीं। साथ ही एशिया में एक राष्ट्र के सर्वोच्च न्यायालय की पहली महिला न्यायाधीश का खिताब भी उन्हीं के नाम है। फातिमा बीवी साल 1989 में सुप्रीम कोर्ट की महिला न्यायाधीश बनी थीं, जो पहली भारतीय महिला थीं।

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग की सदस्य भी रह चुकीं

Fatima Beevi: सुप्रीम कोर्ट की पहली महिला न्यायाधीश फातिमा बीवी का 96 साल की उम्र में निधन, जानिए इनके बारें में सबकुछ
Fatima Beevi
तमिलनाडु के राज्यपाल के रूप में नियुक्त होने से पहले फातिमा बीवी को तीन अक्तूबर 1993 को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (भारत) की सदस्य बनाया गया था। इसके अलावा, उन्होंने राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान तमिलनाडु विश्वविद्यालय के चांसलर के रूप में भी कार्य किया।

Read More : – Akhil Mishra Passed Away: 3 Idiots के लाइब्रेरियन के किरदार में फेमस हुए ‘अखिल मिश्रा’ का हादसे में हुआ निधन …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here