चुनाव के पहले कांग्रेस कार्यकर्ता की कत्ल, सड़क किनारे खून से लथपथ मिली लाश, जाँच में जुटी पुलिस…

जशपुर। कुनकुरी विधानसभा से बड़ी खबर आ रही है। यहां बीती रात चुनाव प्रचार पर निकले कांग्रेस कार्यकर्ता की सड़क किनारे खून से लथपथ लाश मिली है। गांववालों की चर्चा में उनकी राजनीतिक हत्या किए जाने की बात आ रही है। बहरहाल, पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक, रजौटी के हर्राडांड़ जखाटोली बस्ती में रहने वाले 65 साल के वृंदाराम बैगा कांग्रेस कार्यकर्ता थे। बुधवार की रात 8 बजे घर में खाना खाकर वे यूडी मिंज के समर्थन में प्रचार पर निकले थे। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को सड़क किनारे उनकी लाश मिली। ये हादसा है या हत्या! इसका खुलासा तो पुलिस की जांच के बाद ही हो पाएगा। लेकिन, गांव में चर्चाओं का बाजार गरम है।
गांव में हत्या को लेकर भी 2 तरह की चर्चा…
1. पहली चर्चा के अनुसार, बुधवार को कुनकुरी से आम आदमी पार्टी के विधायक प्रत्याशी लियोस मिंज और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ था। इसमें लियोस से मारपीट की थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। इसी रात कांग्रेस कार्यकर्ता की भी लाश मिली।
2. गांववालों में एक चर्चा ये भी है कि वृंदाराम की हत्या जादू-टोने के शक में की गई है। दरअसल, वृंदाराम बैगा था। पूजा-पाठ करवाता था। हो सकता है कि इसी सब को लेकर किसी के मन में प्रतिशोध की भावना आई होगी और उसने कत्ल कर दिया होगा।
वर्जन
सूचना मिली है। जांच के लिए हमारी टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मौत की वजह विस्तृत जांच के बाद ही पता चल पाएगी। – डी. रविशंकर, पुलिस अधीक्षक

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here