Diwali 2023: दिवाली से जुड़े रोचक फैक्ट्स, जिसे जान हो जाएंगे आप हैरान

Diwali 2023 : दिवाली का त्योहार आने ही वाला हैं। आज से एक दिन बाद यानी कि 10 नवंबर, 2023 को धनतेरस के दिन से प्रकाश के इस पर्व का आगाज हो जाएगा। इसके बाद अगले चार दिन बड़ी धूम-धाम से दिवाली के साथ-साथ गोवर्धन पूजा और भाई-दूज सेलिब्रेट किया जाएगा। इसी मौके पर आज हम फेस्टिवल से जुड़े कुछ रोचक फैक्ट्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

Five Places In India Where You Can Experience Unique Diwali Celebrations

  • दिवाली का त्योहर केवल हिंदुओं के साथ-साथ सिखों और जैन समुदाया में भी यह त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। सिख समुदाय में यह पर्व बंदी छोड़ दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
  • दिवाली या दिपावली शब्द संस्कृत से लिया गया है, जिसका अर्थ है रोशनी की पंक्ति है।
  • इस फेस्टिवल की सटीक तारीख हर साल बदलती हैं और पूरी तरह से मून साइकल पर निर्भर करता हैं।
  • जैन धर्म के लोग इसे महावीर के मोक्ष दिवस के रूप में मनाते हैं।
  • यह त्योहार 5 दिनों तक मनाया जाता है। इसके तहत, पहले धनतेरस है। दूसरे दिन नरक चतुर्दशी (या छोटी दिवाली) है और फिर तीसरे दिन लक्ष्मी पूजा होती है। इसके बाद चौथे दिन गोवर्धन पूजा है और दिन 5 भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है।
  • इस दिन पर देवी लक्ष्मी के साथ-साथ बुद्धि के देवता भगवान गणेश की भी पूजा की जाती है। लोग बुद्धि के साथ धन- धान्य की प्राप्त के लिए इस दिन मां लक्ष्मी के साथ-साथ गणपति की भी वंदना करते हैं।
  • देश के अलावा, विदेश में दिवाली का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि यह फेस्टिवल मलेशिया, मॉरीशस, म्यांमार, नेपाल, सिंगापुर, श्रीलंका, सहित अन्य देशों में भी सेलिब्रेट किया जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here