Mrunal Thakur: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक वीडियो पर भड़की मृणाल, कहा – हम में से हर कोई इंसान है…

Mrunal Thakur : साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना का हाल ही में एक मॉर्फ्ड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस फेक वीडियो में रश्मिका के चेहरे वाली महिला को डीप नेक वाले ड्रेस पहने हुए लिफ्ट में चढ़ते देखा गया था। वीडियो तुरंत वायरल हो गया और कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने कहा कि यह डीपफेक वीडियो है। इसके बाद कई मशहूर हस्तियां रश्मिका के समर्थन में आई हैं।अब इस पर मृणाल ठाकुर की प्रतिक्रिया सामने आई है।

मृणाल ठाकुर ने किया रश्मिका मंदाना की सराहना

Mrunal Thakur

मृणाल ठाकुर ने रश्मिका मंदाना के रुख की सराहना करते हुए एक नोट लिखा है। साथ ही दूसरों को ऐसी घटनाओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए प्रोत्साहित किया है। मृणाल ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा, ‘ऐसी चीजों का सहारा लेने वाले लोगों को शर्म आनी चाहिए, इससे पता चलता है कि ऐसे लोगों में कोई विवेक नहीं बचा है। इस मुद्दे पर बोलने के लिए रश्मिका मंदाना को धन्यवाद। अब तक हमने यह देखा, हममें से बहुतों ने चुप रहना बेहतर समझा।’
अभिनेत्री ने आगे कहा, ‘हर दिन इंटरनेट पर अभिनोत्रियों के एडिट किए हुए वीडियो घूम रहे हैं, जिनमें अनुचित शारीरिक अंगों को जूम किया जाता है। हम एक समुदाय के रूप में, एक समाज के रूप में कहां जा रहे हैं? हम अभिनेत्री हो सकते हैं ‘सुर्खियों में’ लेकिन दिन के अंत में, हम में से हर कोई इंसान है। हम इसके बारे में बात क्यों नहीं कर रहे हैं? चुप मत रहो, अब समय नहीं है।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here