सड़क हादसे के शिकार हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल, दो अन्य लोगों को भी लगी चोट

मध्यप्रदेश। केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। छिंदवाड़ा में उनकी कार के साथ हादसा हुआ है। हादसे में केंद्रीय मंत्री घायल हो गए हैं। बीजेपी नेता के अलावा दो अन्य लोग भी हादसे में घायल बताए जा रहे हैं।

Accident In Chhindwara : छिंदवाड़ा में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सड़क हादसे में घायल - BJP candidate Union Minister Prahlad Patel injured in road accident in Chhindwara

जानकारी के मुताबिक, इस घटना में प्रहलाद पटेल सुरक्षित हैं। वहीं, उनके साथ का एक व्यक्ति आंशिक रूप से घायल है। ये घटना अमरवाड़ा से सींगोडी बाईपास पर खाकरा चौरई की समीप हुई है। जानकारी के मुताबिक, मंत्री का काफिला जब गुजर रहा था तभी गलत दिशा से आ रहे बाइक सवार को बचाने के चक्कर में केंद्रीय मंत्री की गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। जानकारी मिल रही है कि घायल हुए व्यक्ति केंद्रीय मंत्री के मीडिया सलाहकार नितिन त्रिपाठी हैं। वहीं, बाइक सवार भी इस हादसे में घायल हैं। इस घटना में बाइक सवार 2 लोग घायल हो गए हैं।

Prahlad Patel Accident: देश के केंद्रीय मंत्री की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, प्रहलाद पटेल समेत कई लोग जख्मी, union-minister-prahlad-patel-accident-in-amarwada- prahlad-patel-got-hurt-bike ...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here