कांकेर। लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने वयोवृद्ध भी कमतर नहीं है। जिले के अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पखांजूर निवासी 102 साल के कनक मंडल में यह जज्बा देखने को मिला। शतायु पार कर चुके विद्यानगर निवासी कनक मंडल ने कहा कि वह शुरू से वोट करते आ रहे हैं और अगर आगे भी करते रहेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र की खूबसूरती मतदान करने में है, क्योंकि यही प्रदेश और देश का भविष्य तय करता है। वयोवृद्ध कनक मंडल के मतदान को यादगार बनाने शतायु वोटर के नाम से मतदान केंद्र परिसर में पौधा भी लगाया गया।