Politics News : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने देश सहित प्रदेश भर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएम मोदी और भाजपा पर सवाल उठाया है। उन्होंने कतर में भारतीय सैनिकों को फांसी की सजा सुनाने के बाद भी मोदी द्वारा चुप्पी साधे रहने का आरोप लगाया है। साथ ही कांग्रेस की भूपेश सरकार के पौने पांच साल के कार्यकाल की प्रशंसा करते हुए उनकी सराहना की।
पीएम मोदी और भाजपा पर लगाया गंभीर आरोप
मनीष तिवारी का कहना है कि देश में सुरक्षा जैसा कोई माहौल नहीं बचा है। देश के सैनिकों को कतर जैसे छोटे देश में फांसी की सजा सुनाई जा रही है। इसके बावजूद पीएम मोदी मौन साधे बैठे है। उन्होंने लद्दाख में लगातार बढ़ रही चीनी सेना की घुसपैठ का जिम्मेदार भी मोदी को बताया।
वही उन्होंने प्रदेश की भूपेश सरकार की सराहना करते हुए कहा कि भाजपा के 15 साल के कार्यकाल में नक्सवाद बढे थे, जबकि भूपेश सरकार के राज में नक्सल गतिविधियां कम हुई है साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में तीन सौ से ज्यादा स्कूलें भी खोली गई हैं।