2100 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए में खरीदेंगे, 500 में सिलेंडर, पढ़िए घोषणा पत्र…

रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन किया। अमित शाह ने कहा कि कृषि उन्नति योजना के तहत 2100 क्विंटल प्रति एकड़ धान 3100 रुपए समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। इसका भुगतान एक मुश्त होगा।
अमित शाह ने कहा कि बारदाने की व्यवस्था धान खरीदी के पहले की जाएगी। 12000 हजार सालाना हर विवाहित महिला को दिया जाएगा। 1 लाख रिक्त पदों को 2 साल के भीतर समय बद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। 18 लाख आवास निर्मल जल की योजना का लाभ भी प्रदान किया जाएगा।
शाह ने संकल्प पत्र के बारे में बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण 5500 मानक बोरे पर खरीदा जाएगा। चरणपादुका योजना फिर से शुरू की जाएगी। अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 4500 बोनस दिया जाएगा। भूमिहीन मज़दूरों को 10000 का सहयोग राशि दी जाएगी।
आयुष्मान स्वास्थ्य योजना के तहत 10 लाख की मुफ्त स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी जाएगी। प्रदेश में 500 नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे।
सीजीपीएससी घोटाले की जांच की जाएगी। पीएससी में पारदर्शिता बरती जाएगी। यूपीएससी की तर्ज पर परीक्षा होगी। स्टेट कैपिटल रीजन का निर्माण किया जाएगा।
500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। विद्यार्थियों को स्कूल आने जाने के लिए 500 रुपए की सहायता दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here