पूर्व सीएम का भूपेश बघेल पर निशाना, कहा- दाऊ की तिजोरी खाली, पर वादे बाँट रहे…

रायपुर, 03 नवंबर 2023 : छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गलियारों में आरोप- प्रत्यारोप की राजनीति अपने चरम पर है। कांग्रेस और बीजेपी एक – दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं।
वहीं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर निशाना साधा है। पूर्व सीएम ने भूपेश बघेल पर वादें बांटने का आरोप लगाया है। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने ट्वीट कर लिखा कि राज्य सरकार की तिजोरी खाली है, वेतन दे नहीं सकते और वादे बाँट रहे हैं।
दाऊ भूपेश बघेल सिर्फ बड़ी-बड़ी घोषणाएं करते हैं लेकिन सच ये है कि वो सिर्फ बड़े-बड़े घोटालों करते हैं। वास्तविकता यह है कि राज्य सरकार केंद्रीय अखिल भारतीय अधिकारियों और पेंशनभोगियों (IAS, IPS, IFS) को ठीक से वेतन देने में तक असक्षम है।
अखिल भारतीय अधिकारियों को जहां अभी केंद्र सरकार 46% डीए दे रही है वहीं छत्तीसगढ़ सरकार विगत 10 माह से केवल 38% ही दे रही है जो केंद्र सरकार से 8% कम है।
राज्य स्तरीय कर्मचारियों अधिकारियों को छत्तीसगढ़ में ही 42% डीए प्राप्त हो रहा है, पूरे देश में केवल छत्तीसगढ़ राज्य में अखिल भारतीय अधिकारियों को इतना कम वेतन मिल रहा है जो प्रदेश के राजकोष की दयनीय स्थिति को बता रहा है क्योंकि प्रदेश के राजस्व में इस सरकार ने भारी लूट की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here