Bollywood News : सिद्धू मुसेवाला को कौन नहीं जानता है। अब सिद्धू मूसेवाला मर्डर मिस्ट्री को स्क्रीन पर दिखाने की तैयारी है। इसकी स्टोरी लाइन उनकी मर्डर पर लिखी गई किताब ‘Who Killed मूसेवाला’ पर बेस्ड होगी। प्रोडक्शन हाउस मैचबॉक्स शॉट्स ने इसके अधिकार खरीद लिए हैं।
फिल्म में खुलेंगे पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के राज
इस किताब में पंजाब में ड्र्ग्स माफिया और गैंगवार के बढ़ते प्रभाव का सब लेखा-जोखा है। पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री के पीछे के डरावने राज क्या हैं, सिद्धू को किसने और क्यों मारा, ये सारी बातें इसमें दिखाई जाएंगी। अभी यह क्लियर नहीं है कि इस मर्डर मिस्ट्री पर फिल्म बनेगी या वेब सीरीज।
प्रोडक्शन हाउस की तरफ से अभी इस पर कुछ भी साफ नहीं है। मैचबॉक्स शॉट्स ने अब तक अंधाधुन’, ‘मोनिका ओह माय डार्लिंग’ और ‘स्कूप’ जैसी कई फिल्में और सीरीज का निर्माण किया है। अब वे सिद्धू मूसेवाला की मर्डर मिस्ट्री पर प्रोजेक्ट के लिए कमर कस चुके हैं।
फिल्म में दिखाई जाएगी ये सारी चीजे
सिद्धू को मारने के पीछे मंशा क्या थी। वो कौन लोग थे, जिन्हें सिद्धू से दुश्मनी थी। इन सारी बातों को इसमें कवर किया जाएगा। सिद्धू की मौत कोई साधारण घटना नहीं थी। उनकी मौत की कई वजहें रही होंगी, ये सारी बातें दिखाई जाएंगी।
मूसेवाला पर किताब लिखने वाले राइटर भी एक्साइटेड
‘Who Killed मूसेवाला’ लिखने वाले राइटर जुपिंदरजीत सिंह इस प्रोजेक्ट को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। उन्होंने कहा- मैंने जैसे ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर किताब लिखी, कई प्रोडक्शन कंपनियों ने मुझसे संपर्क करने की कोशिश की। अब मैचबॉक्स शॉट्स मेरी किताब के अधिकार खरीदकर इसे पर्दे पर दिखाने जा रहा है। इसे लेकर मैं ज्यादा उत्साहित हूं।
खालिस्तान समर्थक होने का लगा था आरोप
सिद्धू मूसेवाला पंजाबी सिंगिंग इंडस्ट्री का एक उभरता सितारा था। उनके रिकॉर्ड किए गाने युवाओं की पहली पसंद बन गए थे। उनकी फैन फॉलोइंग पंजाब से निकलकर पूरे देश में फैल गई थी। हालांकि वो कई विवादों में भी रहे। मूसेवाला को अपने गानों में गन कल्चर को प्रमोट करने के लिए क्रिटिसाइज भी किया जाता था। इसके अलावा उन पर खालिस्तान समर्थक होने के भी आरोप लगते आए थे।