कांकेर। पीएम मोदी कांकेर के विशाल जनसभा जो संबोधित कर रहे है। पीएम मोदी ने कांग्रेस को निशाना साधते हुए कहा कि- जहा जहां कांग्रेस रहेगी वहां विकास हो ही नहीं सकता है. छत्तीसगढ़ में भरी हुंकार, अबकी बार-भाजपा सरकार! छत्तीसगढ़ के लोगों को कांग्रेस ने टूटी-फूटी सड़कें दी हैं।
आप लोगों को कांग्रेस ने बीमार-बदहाल स्कूल, अस्पताल दिए हैं। कांग्रेस ने सरकारी दफ्तरों में घूसखोरी का नया रिकॉर्ड बनाया है। कांग्रेस शासन में आपको नौकरियों की बंदरबांट, हत्या, अपराध, हिंसा, यही सब कुछ मिला है। इसलिए छत्तीसगढ़ कह रहा है- अउ नइ सहिबो, बदल के रहिबो!