Karva Chauth 2023 : क्यों मनाया जाता है करवा चौथ ?, जानें करवा चौथ वर्त का सही मुहर्त और पूजन विधि …

Karva Chauth 2023 : हर पत्नी अपने पति के लिए आज ही के दिन करवा चौथ का वर्त रखती है | हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर करवा चौथ को यह दिन मनाया जाता है । भारत की हर औरत अपने पति के लम्बी आयू के लिए दिन भर बिना पानी पिये, बिना खाना खाए वर्त रखती है | हिन्दू धर्म में इस वर्त सबसे अधिक महत्व है |

क्यों मनाते हैं करवा चौथ?

Karwa Chauth 2023 Puja Vidhi Shubh Muhurat rajyog shani transit budh aditya yog Shukra Gochar in Kanya | Karva Chauth 2023: 100 साल बाद बनने जा रहा है ये 'महासंयोग', इन राशियों

एक बार की बात है पांडव पुत्र अर्जुन नीलगिरी पर्वत पर तपस्या करने गए थे। उसी वक्त पांडवों पर बड़ी विपदा या पड़ी। तब भयभीत और चिंतित द्रौपदी ने भगवान श्रीकृष्ण का ध्यान किया और उनसे आन पड़ी इस संकट की घड़ी के निवारण के लिए उपाय पूछा। तब भगवान श्री कृष्ण ने द्रौपदी को कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन करवा चौथ का व्रत करने को कहा था। मान्यताओं के अनुसार, माता पार्वती ने भी भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए यह व्रत रखा था।

सरगी से वर्त की शुरुवात

Karwa Chauth 2023: Unveiling the ultimate Sargi thali recipe for a fulfilling fast | Food News – India TV

करवा चौथ का वर्त रखने वाले प्रत्येक महिला वर्त की शुरुवात सरगी से करती है | सरगीअर्थात सुबह उठ के महिला, फल ,कुछ मीठी चीजे या फलाहारी भोजन ग्रहण करती है जिसके खाने के बाद उन्हें रात को चाँद निकलतेतक निर्जला रहना पड़ता है | यह रसम सुबह सूर्य उदय के पहले पूर्ण की जाती है |जिसक बाद महिलाए रात्रि में अपने पति और चाँद की पूजा कर भोजन ग्रहण करती है |

मां गौरी ,शंकर और गणेश जी की विधिवत पूजा

Karwa Chauth 2020: List of puja samagri you would need - India Today

करवाचौथ के दिन एक सुहागन पत्नी पुरे सच्चे मन से माँ गौरी, शंकर और गणेश जी की उपासना करती है और अपने पति के लम्बी आयु के लिए कामना करती है | जैसे माँ गौरी शंकर जी का रिश्ता है वैसे ही मेरे पति और मेरा दोनों का रिश्ता हमेशा सलामत रहे जैसी मनोकामना के साथ इनकी पूजा की जाती है |

मुहूर्त-

  • चतुर्थी तिथि प्रारम्भ – अक्टूबर 31, 2023 को 09:30 पी एम बजे
  • चतुर्थी तिथि समाप्त – नवम्बर 01, 2023 को 09:19 पी एम बजे
  • करवा चौथ पूजा मुहूर्त – 05:36 पी एम से 06:54 पी एम
  • अवधि – 01 घण्टा 18 मिनट्स
  • करवा चौथ व्रत समय – 06:33 ए एम से 08:15 पी एम

पूजा- विधि

  • सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।
  • स्नान करने के बाद मंदिर की साफ- सफाई कर ज्योत जलाएं।
  • देवी- देवताओं की पूजा- अर्चना करें।
  • निर्जला व्रत का संकल्प लें।
  • इस पावन दिन शिव परिवार की पूजा- अर्चना की जाती है।
  • सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। किसी भी शुभ कार्य से पहले भगवान गणेश की पूजा की जाती है।
  • माता पार्वती, भगवान शिव और भगवान कार्तिकेय की पूजा करें।
  • करवा चौथ के व्रत में चंद्रमा की पूजा की जाती है।
  • चंद्र दर्शन के बाद पति को छलनी से देखें।
  • इसके बाद पति द्वारा पत्नी को पानी पिलाकर व्रत तोड़ा जाता है।

करवा चौथ पर इन मंत्रो का करें जाप?

करवा चौथ के दिन शिव परिवार और करवा माता की पूजा की जाती है। पूजा के दौरान इन मंत्रों का जाप जरूर करें। मान्यता है कि ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में खुशहाली आती है।

गणेश मंत्र- ॐ गणेशाय नमः
शिव मंत्र- ॐ नमः शिवाय
मां पार्वती जी का मंत्र- ॐ शिवायै नमः
चंद्रदेव को अर्घ्य देते समय मंत्र- ॐ सोमाय नमः

इन देशों में इतने बजे निकलेगा चांद

  • नई दिल्ली – रात 8:15 बजे
  • लखनऊ- 8:05 बजे
  • नोएडा- रात 8:14 बजे
  • गुरुग्राम- रात 8:16 बजे
  • मुंबई – रात 8:59 बजे
  • चेन्नई- रात 8:43 बजे
  • आगरा – रात 8:16 बजे
  • कोलकाता- शाम 7:46 बजे
  • भोपाल – रात 8:29 बजे
  • अलीगढ़ – रात 8:13 बजे
  • हिमाचल प्रदेश – रात 8:07 बजे
  • जयपुर 8:26 बजे
  • पटना- शाम 7:51 बजे
  • चंडीगढ़ – रात 8:10 बजे

 

 

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here