Chhattisgarh News : छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी आज से शुरू, पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य

छत्‍तीसगढ़ में धान खरीदी आज से शुरू,
Chhattisgarh News

Chhattisgarh News : छत्तीसगढ़ का आज स्थापना दिवस है और इसी कड़ी में किसानों को राज्य सरकार ने बड़ा तोफहा दिया है। दरअसल, छत्‍तीसगढ़ में आज यानि 1 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरूआत होगी। धिकारियों के मुताबिक सहकारी समितियों में धान खरीदी की तैयारियां पूरी कर ली गई है। समितियों में 15 क्विटंल के स्थान पर अब प्रति एकड़ अधिकतम 20 क्विंटल धान और प्रति एकड़ 10 क्विंटल मक्का की खरीद की जाएगी।

बता दें कि त्तीसगढ़ में कुल 25 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं। बीते वर्ष 23.42 लाख किसानों से धान खरीदी हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक धान के बदले 22 हजार करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया गया। सहकारी समितियों में खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में प्रदेश के पंजीकृत किसानों से 125 लाख मीट्रिक टन धान खरीदने का अनुमानित लक्ष्य रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here