सर्दियों में बिल्कुल न खाएं फूल गोभी, बढ़ जाता है यूरिक एसिड…

लाइफस्टाइल। सर्दियों के लिहाज से देखा जाए तो फूल गोभी सब्जी की तासीर गर्म है और इसमें कई प्रकार के न्यूट्रीएंट्स पाए जाते हैं। ये शरीर को तमाम प्रकार की बीमारियों से बचने में मदद करते हैं और इम्यूनिटी बढ़ाते हैं। लेकिन, कुछ स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदेह भी हो सकता है। जैसे कि एक स्थिति है हाई यूरिक एसिड। जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
क्या फूलगोभी से यूरिक एसिड बढ़ता है
फूलगोभीका सेवन यूरिक एसिड की समस्या में नुकसानदेह हो सकता है। दरअसल, फूलगोभी में प्यूरीन होता है और इस सब्जी के अधिक सेवन से आपके शरीर में यूरिक एसिड का निर्माण हो सकता है। इससे आगे चलकर किडनी-स्टोन और गाउट जैसी बीमारियां हो सकती हैं। इसके अलावा ये हमारी मेटाबोलिक गतिविधियों को भी प्रभावित करती है जिससे प्यूरिन मेटाबोलिज्म प्रभावित होता है और ये शरीर में बढ़ता जाता है। इसलिए अगर आप हाई यूरिक एसिड के मरीज हैं तो इस सब्जी को खाने से बचें।
फूल गोभी खाने के नुकसान
फूलगोभी गंभीर एनाफिलेक्सिस को ट्रिगर कर सकती है जो किसी पदार्थ के प्रति शारीरिक एलर्जी प्रतिक्रिया है। रैफिनोज नामक शुगर होता और इसे तोड़ना कठिन होता है। इसकी वजह से गैस्ट्रिक समस्याएं होती हैं और सूजन और पेट फूलने जैसी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है
फूलगोभी,हाइपोथायरायडिज्म या इसी तरह की स्थिति से पीड़ित लोगों को सब्जी का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। दरअसल, ये थायराइड हार्मोन को प्रभावित करता है।
इस तरह से फूल गोभी खाना आपके लिए नुकसानदेह भी हो सकता है। इसलिए, ज्यादा मात्रा में इसके सेवन से बचें। पेट ठीक न होने पर या फिर हाई यूरिक एसिड की समस्या में तो इसके सेवन से बिलकुल बचें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here