Today Special : शरद पूर्णिमा का हिन्दू धर्म में विशेष महत्त्व है, ऐसा माना जाता है कि इस दिन चन्द्रमा धरती के सबसे करीब होता है और अपनी सोलह कलाओं से परिपूर्ण होता है साथ ही इस दिन अमृत की वर्षा होती है लेकिन इस साल शरद पूर्णिमा के दिन चंद्र ग्रहण भी लगने वाला है।
दरअसल ऐसा 9 सालों के बाद हो रहा है जब शरद पूर्णिमा के साथ चंद्र ग्रहण भी लगने जा रहा है जो कि भारत के हर राज्यों में दिखाई देगा। आपको बता दें कि यह साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा। साथ ही चंद्र ग्रहण देर रात 01 बजकर 06 मिनट से शुरू होगा और रात 02 बजकर 22 मिनट पर खत्म होगा। जिसका सूतक काल दोपहर 4 बजकर 06 मिनट से लग जाएगा।