Chandra Grahan 2023 : कल लगने वाला है साल का आखरी चंद्र ग्रहण, यहां जानें सूतक काल और समय

Chandra Grahan 2023 : कल यानि 28 अक्टूबर को साल का आखरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। इस दिन शरद पूर्णिमा भी है। माना जा रहा है कि अक्टूबर का महीन त्योहारों के साथ ही ग्रहण के नजरिए से बहुत ही खास है क्यूंकि नवरात्रि से पहले भी साल का आखरी सूर्यग्रहण लगा था और अब शरद पूर्णिमा के दिन साल का आखरी चंद्र ग्रहण लगने वाला है। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे ग्रहण का समय और सूतक काल के बारें में।
समय और सूतक काल

28 अक्टूबर को भारत में ग्रहण की शुरुआत मध्य रात्रि 01:05 बजे से होगी. मध्य रात्रि 02:24 बजे तक ग्रहण रहेगा। चंद्र ग्रहण का सूतक ग्रहण शुरू होने से ठीक 9 घंटे पहले से शुरू हो जाता है और ग्रहण खत्म होने के साथ सूतक भी खत्म हो जाता है। इस बार साल के दूसरे चंद्र ग्रहण का सूतक 28 अक्टूबर की दोपहर 4:05 मिनट से शुरू हो जाएगा. सूतक काल को अशुभ माना जाता है. जब पृथ्वी सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है तब चंद्र ग्रहण लगता है।

बता दें कि इसके पहले साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण 5 मई को वैशाख पूर्णिमा वाले दिन लगा था। यह चंद्र ग्रहण दुनियाभर के कई हिस्सों में देखा गया,लेकिन भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं दिया था। इस दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होगा. भारत में ये ग्रहण दिखाई देगा।

कहां-कहां दिखाई देगा चंद्र ग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भारत के अलावा नेपाल, श्रीलंका, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, भूटान, मंगोलिया, चीन, ईरान, रूस, कजाकिस्तान, सऊदी अरब, सूडान, इराक, तुर्की, अल्जीरिया, जर्मनी, पोलैंड, नाइजीरिया, दक्षिण अफ्रीका, इटली, यूक्रेन, फ्रांस, नॉर्वे, ब्रिटेन, स्पेन, स्वीडन, मलेशिया, फिलीपींस, थाईलैंड, ऑस्ट्रेलिया, जापान और इंडोनेशिया में भी देखा जाएगा. भारत में चंद्र ग्रहण दिल्‍ली, गुवाहटी, जयपुर, जम्‍मू, कोल्‍हापुर, कोलकाता और लखनऊ, मदुरै, मुंबई, नागपुर, पटना, रायपुर, राजकोट, रांची, शिमला, सिल्‍चर, उदयपुर, उज्‍जैन, बडौदरा, वाराणसी, प्रयागराज, चेन्‍नई, हरिद्वार, द्वारका, मथुरा, हिसार, बरेली, कानपुर, आगरा, रेवाड़ी,अजमेर, अहमदाबाद, अमृतसर, बेंगलुरु भोपाल, भुवनेश्‍वर, चंडीगढ़, देहरादून, लुधियाना समेत कई शहरों में नजर आएगा.

कब से कब तक देखा जा सकेगा चंद्रग्रहण

ज्योतिषाचार्य ने बताया कि भारतीय समय के अनुसार साल के इस आखिरी ग्रहण की शुरुआत शनिवार 28 अक्टूबर को मध्य रात्रि 01:05 मिनट से होगी जो मध्य रात्रि 02:24 मिनट पर खत्म हो जाएगा. शनिवार 28 अक्टूबर को सूतक काल दोपहर4:05 मिनट से शुरू हो जाएगा.

अश्विनी नक्षत्र और मेष राशि में लगेगा चंद्र ग्रहण

ग्रहण का समय
ग्रहण प्रारम्भ :- मध्य रात्रि 01:05
ग्रहण मध्य :- मध्य रात्रि 01:44
ग्रहण समाप्त :- मध्य रात्रि 02:24
ग्रहण अवधि :- 01घण्टा 19 मिनट

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि swarmayitimes किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here