रायपुर, 25 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चूका है। बता दे प्रदेश में सात और 17 नवंबर को दो चरणों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। रायपुर संभाग में दूसरे चरण में वोट डाले जाएंगे। दोनों राजनीतिक पार्टियां चुनाव प्रचार में जोर – शोर से जुटी हैं। इस बार संभाग की सात सीटों पर पुरुष प्रत्याशियों का सीधा मुकाबला महिला उमीदवारों से हैं। एक सरायपाली सीट पर दोनों ही पार्टियों ने महिला प्रत्याशियों पर दांव खेला हैं।
वहीं कसडोल विधानसभा को छोड़ दें तो रायपुर संभाग की सभी सीटों पर भाजपा और कांग्रेस ने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। कांग्रेस ने संभाग की 20 में से छह सीटों पर छह महिला प्रत्याशियों को उम्मीदवार बनाया है, जबकि भाजपा ने तीन को टिकट दिया है। कसडोल से भाजपा ने अभी तक प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। रायपुर शहर को चार विधानसभा सीटों में से उत्तर, दक्षिण, पश्चिम और ग्रामीण से दोनों ही पार्टियों ने किसी महिला नेत्री को उम्मीदवार नहीं बनाया है। से इस तरह यह साफ है कि रायपुर संभाग में कांग्रेस महिलाओं के बूते सीटें बढ़ाने की कोशिश में जुटी है।
कांग्रेस ने छह सीटों पर महिला उम्मीदवार खड़े किए हैं उनमें कुरुद से तारणी चंद्राकर, सरायपाली से चातुरी नंद, महासमुंद से डा. रश्मि चंद्राकर, बिलाईगढ़ से कविता लहरे, धरसींवा से छाया वर्मा और सिहावा से अंबिका मरकाम शामिल हैं। भाजपा ने सरायपाली से सरला कोसरिया, खल्लारी से अलका चंद्राकर और धमतरी से रंजना दीपेंद्र साहू को टिकट दिया है।
विधायकों का टिकट काटकर महिलाओं को दिया, पहली बार लड़ेंगी चुनाव
कांग्रेस ने महासमुंद और सरायपाली सीट से पहली बार महिलाओं को अवसर दिया है। महासमुंद से विधायक विनोद चंद्राकर का टिकट काटकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. रश्मि चंद्राकर और सरायपाली से मौजूदा विधायक किस्मतलाल नंद की जगह चातुरी नद को प्रत्याशी बनाया है। सरायपाली से भाजपा ने भी सरला कोसरिया को टिकट देकर मुकाबला कड़ा कर दिया तिकी को है। रश्मि चंद्राकर और चातूरी पहली बार रामानुजगं विधानसभा का चुनाव लड़ेंगी। पूर्व राज्यसभा सदस्य और छत्तीसगढ़ी अभिनेता में और रोचक मुकाबला
पूर्व राज्यसभा सदस्य और छत्तीसगढ़ी अभिनेता में रोचक मुकाबला
धरसींवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस ने विधायक अनिता योगेंद्र सिंह शर्मा का टिकट काटकर पूर्व राज्यसभा सदस्य छाया वर्मा को दिया है। वहीं, भाजपा ने छत्तीसगढ़ी अभिनेता अनुज शर्मा पर दांव खेला है। इनके बीच रोचक मुकाबला तय माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मतदाताओं के लिए दोनों प्रत्याशी नए हैं, इसलिए जीत-हार का आकलन करना नोटिस मुश्किल है। लोगों का विश्वास जीतने में जो भी प्रत्याशी सफल होगा, वह विधानसभा पहुंचेगा। है।
इन विधानसभा क्षेत्रों में मुकाबला
कुरूद :-
कांग्रेस से तारणी चंद्राकर, भाजपा से अजय चंद्राकर
खल्लारी :-
कांग्रेस से द्वारिकाधीश यादव भाजपा से अलका चंद्राकर
महासमुंद :-
कांग्रेस से डॉ. रश्मि चंद्राकर भाजपा से योगेश्वर राजू सिन्हा
बिलाईगढ़ :-
कांग्रेस से कविता लहरे भाजपा से दिनेशलाल जागड़े
धरसींवा :- कांग्रेस से छाया वर्मा भाजपा से अनुज शर्मा
सिहावा :-
कांग्रेस से अंबिका मरकाम भाजपा से श्रवण मरकाम
धमतरी :- कांग्रेस से ओंकार साहू भाजपा से रंजना दीपेंद्र साहू