Breaking News : छत्तीसगढ़ आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच ने शासन – प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ करते हुए उन्हें बर्खास्त कर दिया गया था।
जिसे कार्यकर्ताओं ने निरंकुश और दमनकारी आदेश बताते हुए इसे तत्काल निरस्त करने की मांग शासन – प्रशासन से की है। वही मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संयुक्त मंच की प्रांतीय सचिव सुमन यादव ने प्रेसवार्ता कर बताया कि महिला एवं बाल विकास के अधिकारियों ने द्वेष भावना और झूठी शिकायत के आधार पर बर्खास्तगी की कार्यवाही की है। साथ ही बिना किसी नोटिस के बर्खास्तगी का आदेश जारी कर दिया गया।
वही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को अपने बचाव पक्ष में बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया। जिसके विरोध में उन्होंने इस आदेश को निरंकुश और दमनकारी करार करते हुए बर्खास्तगी पर रोक लगाने कि मांग की है। साथ ही मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।