Assembly elections 2023 : हो गया 5 राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान, जानें किस दिन किन राज्यों में होगा मतदान

Assembly elections 2023
Assembly elections 2023
Assembly elections 2023 : पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा को लेकर चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने बताया कि मध्यप्रदेश में 17 नवंबर, राजस्थान में 23 नवंबर को एक फेज में चुनाव होगा।
वहीं, छत्तीसगढ़ में दो फेज में चुनाव होगा। 7 नवंबर और 17 नवंबर को। इसके अलावा, मिजोरम में एक फेज यानी 7 नवंबर को चुनाव होगा। नतीजे 3 दिसंबर को आएंगे।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि इन राज्यों में कुल 16.14 करोड़ मतदाता हैं। इनमें 8.2 करोड़ पुरुष मतदाता, 7.8 करोड़ महिला मतदाता होंगे। इस बार 60.2 लाख नए मतदाता पहली बार वोट डालेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here