CG weather news : छत्तीसगढ़ में बारिश थमने के बाद तापमान बढ़ रहा है। मौसम वैज्ञानिक पी चंद्रा के मुताबिक अगले चार दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बदलाव नहीं होगा। 6 शहरों में पारा 30 के पार पहुंच गया है। दिन में गर्मी का असर रहेगा और रात को हल्की ठंड महसूस होगी। मौसम विभाग ने शनिवार को कहीं भी बारिश की चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश में 15 अक्टूबर तक मानसून की विदाई हो जाएगी। इसके बाद हवा की दिशा बदलेगी। छत्तीसगढ़ में उत्तर की ओर से हवा आने लगेगी तब ठंड बढ़ेगी।
पिछले 24 घंटे कैसा रहा मौसम
- रायपुर में अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रह सकता है।
- दुर्ग में 35 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 रह सकता है।
- अंबिकापुर जिले में 28.8 डिग्री तापमान दर्ज किया। शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 रह सकता है।
- पेंड्रा में अधिकतम तापमान 32.3 दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम 22 डिग्री रह सकता है।
- जगदलपुर में अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री रह सकता है।
- राजनांदगांव में अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रह सकता है।