Political News : समाज सेवक एवं भाजपा के रायपुर पश्चिम विधानसभा के दावेदार बसंत अग्रवाल द्वारा 8 अक्टूबर को युवा अधिकार परिवर्तन पदयात्रा निकाली जाएगी। राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर से पूजा – पाठ कर यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। यात्रा पड़ाव, पहाड़ी चौक और शुक्रवारी बाजार होते हुए भारत माता चौक पहुंचेगी, जहां विशाल जन सभा को सम्बोधित किया जायेगा। इस दौरान कांग्रेस द्वारा किये गए पीएससी घोटाला और शराब घोटाला सहित अन्य घोटालों का शहर की सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।
http://इसे भी पढ़े :- भाजपा ने प्रियंका गांधी के कांकेर दौरे को लेकर कसा तंज, लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे पर पूछा सवाल…

Political News : युवा अधिकार परिवर्तन पदयात्रा में 20 हजार से ज्यादा युवा शामिल होंगे। साथ ही शहर की सड़कों पर उतरकर कांग्रेस के सभी घोटालों के बारे में लोगों को जागरूक कर उनसे सत्ता परिवर्तन के लिए सहयोग मांगेंगे। इस दौरान भारत माता चौक में सभा का आयोजन किया गया है, जहां सभा के माध्यम से युवाओं में अपने अधिकारों के लिए जोश भरा जायेगा। समाज सेवक एवं भाजपा से रायपुर पश्चिम विधानसभा के दावेदार बसंत अग्रवाल ने बताया कि भारत माता चौक में सभा के बाद पदयात्रा लाखेनगर से सुन्दर नगर होते हुए महादेव घाट में भगवान भोलेनाथ के मंदिर में जाकर समाप्त होगा

http://इसे भी पढ़े – भाजपा ने प्रियंका गांधी के कांकेर दौरे को लेकर कसा तंज, लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे पर पूछा सवाल…