भाजपा ने प्रियंका गांधी के कांकेर दौरे को लेकर कसा तंज, लड़की हूं लड़ सकती हूं के नारे पर पूछा सवाल…

Political News : भाजपा ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी द्वारा छत्तीसगढ़ के कांकेर में किये गए सभा को लेकर जमकर निशाना साधा है। साथ ही प्रियंका गांधी द्वारा अपनी लाइन लड़की हूँ लड़ सकती हूं वाला बयान छत्तीसगढ़ के एक भी दौरे पर नहीं बोलने पर सवाल खड़ा किया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हितग्राहियों को मकान नहीं देने का आरोप लगाते हुए सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।
बीजेपी के प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने कहा कि प्रियंका गाँधी को अपनी लाइन लड़की हूँ लड़ सकती हूँ को बदल कर लड़की हूँ अपनी सरकार के आगे घुटने टेक सकती हूँ कर देना चाहिए। प्रियंका गांधी ने छत्तीसगढ़ दौरे में अपनी पंच लाइन लड़की हूँ का इस्तमाल नही किया, क्योंकि प्रदेश में लगातार हो रहे अपराधों के बारे में उन्हें जानकारी है। वही उन्होंने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने 16 लाख मकान इसलिए नही बनवाये, क्यूंकि योजना में प्रधानमंत्री का नाम जुड़ा हुआ था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here