कांकेर , 06 अक्टूबर 2023 : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आयोजित नगरीय निकाय व पंचायती राज महासम्मेलन में प्रियंका गांधी के साथ छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल भी साथ मौजूद थे।
इस दौरान मंच से सीएम ने संबोधन के दौरान कई बड़ी घोषणाएं की। इस दौरान सीएम ने राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा की।
पंचायती राज महासम्मेलन में सीएम बघेल ने की ये घोषणाएं…
स्थानीय भाषाओं के लिए शिक्षक नियुक्त होंगे।
कांकेर मेडिकल कॉलेज इंदिरा गांधी के नाम से होगा।
पखांजूर कृषि विद्यालय का नाम भी इंदिरा गांधी के नाम से होगा।
राज्य पावर कंपनी में 1 अप्रैल 2004 या उसके उपरांत नियुक्त 10 कर्मियों के लिए पुरानी पेंशन योजना लागू करने की घोषणा।