Breaking News : राजधानी रायपुर में “आर्टिस्टिक वाइब्ज फाउंडेशन” द्वारा एक ईंट अभियान की शुरुआत की जा रही है। इसके तहत 100 निराश्रित वृद्धजनों के लिए सोनपैरी गांव में घर बनाया जायेगा। वही इसके लिए लोगों से सहयोग लिया जा रहा है साथ ही इस अभियान में अपना सहयोग देने लोग बड़ी संख्या में आगे आ रहे है।
आर्टिस्टिक वाइब्ज फाउंडेशन की अध्यक्ष तृप्ति लुनिया ने बताया कि उनकी संस्था पिछले आठ साल से बुजुर्गो , पशुओं और अनाथ बच्चो के लिए काम कर रही है। साथ ही वर्तमान में रायपुर के दावड़ा कॉलोनी के एक किराए के भवन में मनोहर जीवन कल्याण वृद्ध निवास का संचालन किया जा रहा है , जिसमे 10 निराश्रित वृद्धो को रहने के लिए घर दिया गया है।
इस कड़ी में अब एक ईंट अभियान की शुरुआत की गई है जिसमे लोगो के सहयोग से 100 वृद्धो के रहने के लिए निवास स्थान बनाया जायेगा और साथ ही उनके लिए लाइब्रेरी , मेडिकल होम , हॉल और खुला लॉन भी बनाया जायेगा। इस अभियान के तहत कोई भी एक ईंट से लेकर अपनी इच्छा के मुताबिक सहयोग कर सकता है , जिसमे एक ईंट की लागत 700 रुपए रखी गई है।