Political News : कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गाँधी कांकेर के अधिवेशन में शामिल होने राजधानी रायपुर के माना विमानतल पहुंची। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए काली पट्टी दिखाकर विरोध प्रदर्शन किया। जिसके बाद मौके पर तैनात पुलिस बल ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रिय उपाध्यक्ष लता उसेंडी ने महिलाओ के मान – सम्मान को लेकर प्रियंका गांधी से सवाल पूछा।
लता उसेंडी ने प्रियंका गाँधी के लड़की हूँ लड़ सकती हूँ वाले बयान पर कहा कि फरवरी में रायपुर में कांग्रेस का राष्ट्रिय अधिवेशन हुआ था, जिसमें छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान करते हुए सचिव द्वारा कांग्रेस की ही महिला नेत्री अर्चना गौतम से अभद्र व्यवहार किया गया था, जिसकी शिकायत उनके पिया ने भी दर्ज कराई थी,
वही नारी को सशक्त बनाने के लिए मोदी ने संसद में फीसदी महिला आरक्षण नारी शक्ति वंदन अधिनियम पास कराया, जिसकी बधाई देने अर्चना गौतम दिल्ली कांग्रेस कार्यालय पहुंची थी, लेकिन उनके साथ फिरसे अभद्र व्यवहार किया गया। लता उसेंडी ने इस मामले में सवाल पूछते हुए कहा कि क्या इसके लिए प्रियंका गांधी अपने सचिव को सजा दिलवाएंगी।