Sikkim Flash Floods : उत्तरी सिक्किम में ल्होनक झील पर बादल फटने से तीस्ता नदी में अचानक बाढ़ आने के बाद कम से कम 14 लोगों की मौत की खबर है। वहीं 22 सैन्यकर्मी समेत करीब 102 लोग लापता बताए गए हैं, जिनकी खोज जारी है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव अभियान जारी है। 100 से अधिक लोगों को पास के सरकारी स्कूल के राहत शिविर में पहुंचाया गया।
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल ने लिया हालात का जायजा
सिक्किम की बिगड़ती स्थिति के बीच पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस गुरुवार सुबह ही सिक्किम के दार्जिलिंग पहुंचे। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया। “हालात बहुत चिंताजनक है। लोग पीड़ित हैं, अब भी अनिश्चितता है… हम देख रहे हैं कि जल्द से जल्द क्या निवारक उपाय किए जा सकते हैं। बाढ़ से पहले, बाढ़ के दौरान और बाढ़ के बाद कई चीजें हैं जो आदर्श रूप से की जानी चाहिए, हम उसके लिए तैयारी कर रहे हैं।”
हेल्पलाइन नंबर किया जारी
#WATCH | Sikkim flash floods | 16 houses damaged, more than 100 people taken to a relief camp in a nearby government school in Dikchu of Mangan District. Search and rescue operation is underway. pic.twitter.com/VBg3P8FGuW
— ANI (@ANI) October 5, 2023
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के प्रोजेक्ट स्वास्तिक के तहत चुंगथांग और मंगन क्षेत्र में राज्य प्रशासन के समन्वय में बचाव कार्यों के साथ-साथ क्षति को कम करने के लिए अभियान जारी है। क्षेत्र में चार महत्वपूर्ण पुल गंभीर रूप से क्षतिग्रस्त हो गए हैं। 200 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर ले जाया गया है। इस बीच भारतीय सेना ने सिक्किम में लापता हुए आम लोगों और सैनिकों के परिवारों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए है।
- उत्तर सिक्किम के लिए: 8750887741
- पूर्वी सिक्किम के लिए: 8756991895
- लापता सैनिकों के लिए: 7588302011