Political News : केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने रायपुर में भरी हुंकार, “फोन – पे” की तर्ज पर “भू – पे” एप किया लॉन्च…

Political News : केंद्रीय खेल, युवा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग अग्रवाल मीडिया संवाद कार्यक्रम में शामिल होने राजधानी रायपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने भाजपा द्वारा फोन – पे की तर्ज बनाये गए भू – पे एप को लॉन्च किया। जिसमें भूपेश सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए 7 घोटालों की जानकारी साझा की गई है। साथ ही अलग – अलग घोटालों के लिए अलग – अलग क्यूआर कोड भी दिया गया है, जिस पर स्केन करते ही सारी जानकारी सामने आ जाएगी। इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने भूपेश सरकार पर जमकर हमला बोला।
QR कोड स्केन कर तमाम जानकारी हासिल कर सकेंगे
इस अवसर पर पूर्व सीएम रमन सिंह ने एशियन्स गेमों में 81 पदक जीतने पर केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को बधाई दी। साथ ही कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर आधारित वीडियो जारी करते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने भू – एप के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इसमें शराब घोटाला, चांवल घोटाला, कोयला घोटाला, रेत घोटाला, गौठान घोटाला और पीएससी घोटाला सहित कुल 7 घोटालों की जानकारी साझा की गई है। इस एप के माध्यम से आम जनता घोटालों का क्यूआर कोड स्केन कर तमाम जानकारी हासिल कर सकते है।

इसे भी पढ़े – इन शहरों में आज से लॉन्च होने जा रहा आरबीआई का डिजिटल करेंसी…..

अनुराग ठाकुर ने भूपेश सरकार पर निशाना साधा

वही केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने प्रदेश की भूपेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस सरकार द्वारा जन घोषणा पत्र में 36 वादे किये थे, जिसमें से एक वादा भी पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि कांग्रेसी हाथ में गंगाजल लेकर प्रदेश में शराबंदी करने की कसम खाई थी, जबकि घर – घर में शराब की होम डिलीवरी हो रही है। पीएम मोदी ने ऑपरेशन गंगा चलकर हजारों भारतीयों को युध्द क्षेत्र से वापस स्वदेश लाये थे, वही छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार शराब घोटाले से लेकर नए – नए घोटाले कर देश – विदेशों में अपना नया कीर्तिमान रच रहे है।

वही उन्होंने इशारों में कहा कि दिल्ली में 100 करोड़ का शराब घोटाला करने वाले जेल में है, तो छत्तीसगढ़ में 2 हजार करोड़ का घोटाला करने वाले कहां जायेंगे। उनका कहना है कि युवा उत्सव कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं का दर्द देखा है, युवा उनके साथ हुए अन्याय का जवाब देने के लिए बेसब्री से मतदान के दिन का इन्तजार कर रहे हैं।
इसे भी पढ़े – Crime News : अवैध रूप से शराब परिवहन करते आरोपी की गिरफ्तारी …

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here