Breaking News : बीते दिनों राजधानी रायपुर के जरवाय गौठान में हुई 6 गायों की मौत से राजनैतिक गलियारों में घमासान मच गया है। भाजपा ने शासन – प्रशासन को गायों की मौत का जिम्मेदार बताया है। साथ गौठान के नाम पर कांग्रेसी नेताओं द्वारा पैसा कमाने की बात कही है। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने भाजपा के आरोपों को झूठा बताते हुए गायों की तबियत ख़राब होने की बात कही है। वही मामला उजागर होने के बाद सभी गायों को हीरापुर के गौठान में शिफ्ट कर दिया गया है।
6 गायों की तबियत बिगड़ने से मौत
बीते शनिवार को अटारी स्थित जरवाय गौठान में 6 गायों की तबियत बिगड़ने से मौत हो गई थी। भाजपा के पूर्व नगर निगम सभापति ने गायों की मौत का जिम्मेदार कांग्रेस सरकार को ठहराया है। उनका कहना है कि जरवाय गौठान का निरिक्षण करने वह खुद ही गए थे, जहां 6 गायों को मृत पाया गया और 5 गायें मरने की स्थिति में थी। उन्होंने बताया कि गौठान चारों तरफ कीचड़ और गोबर से सना हुआ था। गायों के बैठने के लिए तक जगह नहीं थी, जिसके चलते गायों के खुर में बीमारी लग चूका था और उनकी मौत हुई है। साथ ही गायों को चारे के नाम पर गौठान में फफूंद लगा खाना परोसा जा रहा था। उन्होंने बताया कि पशु चिकित्सकों ने इस बात की पुष्टि की है। साथ ही जरवाय गौठान में गायो को रखने से सभी में बीमारी फ़ैलने की आशंका जाहिर करने के बाद उन्हें हीरापुर शिफ्ट किया गया। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता गौठान के नाम पर केवल पैसा कमाने का काम कर रहे है, उन्हें गौ – हत्या का पाप लगेगा।
सभापति प्रमोद दुबे ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया
वही इस पुरे मामले में कांग्रेसी नगर निगम सभापति प्रमोद दुबे ने भाजपा पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गायों की हालत बेहद नाजुक थी, इसलिए उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था, जहां उनको मौत हुई है, वही जरवाय के सभी गायों को हीरापुर गौठान में शिफ्ट कर दिया गया है। उन्होंने बीजेपी पर संवेदनशील मामलों में राजनीती करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गाय सबकी माता है, इसलिए सबको गौ – सेवा के लिए आगे आना चाहिए ना कि इस पर राजनीती करनी चाहिए।