Vande Bharat Train : बड़ा दुर्घटना टला ,लोको पायलट की वजह से बची लाखो लोगों की जान…

Vande Bharat Train : राजस्थान के चित्तौड़गढ़-भीलवाड़ा रेलवे ट्रैक पर सोनियाना और गंगरार के बीच एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया | दरअसल वंदे भारत ट्रेन के गुजरने वाले रेल ट्रैक पर कुछ बदमाशों ने पत्थर रख दिए थे | तभी मौके पर लोको पायलट की नजर ट्रैक पर जमा किए गए पत्थरो पर पड़ी | जिसके बाद लोको पायलट ने सूझबूझ से काम लेते हुए वंदे भारत ट्रेन को रोक दिया | और यह हादसा टल गया |
जानकारी के अनुसार वंदे भारत ट्रेन चित्तौड़गढ़ से करीब 9.30 बजे भीलवाड़ा के लिए निकली थी | इस बीच रास्ते में सोनियाणा और गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच लोको पायलट को पटरियों में कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई | जिसके बाद लोको पायलट ने ट्रेन को रोक दिया | और ट्रेन से उतरकर देखा तो करीब 50 फीट की पटरी पर टुकड़ों-टुकड़ों में पत्थर और सरिए लगे हुए थे | इस दौरान 10 मिनट तक वंदे भारत ट्रेन खड़ी रही | ट्रैक से पत्थर हटाए जाने के ने के बाद ट्रेन को दोबारा रवाना किया गया |
इसे भी पढ़े – Vande Bharat Express: देश को पहली बार एक साथ 9 वंदे भारत ट्रेन का मिलेगा तोहफा, PM मोदी दिखाएंगे हरी झंडी…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here