Political News : क्या सफल हो पाएगी कांग्रेस की भरोसा यात्रा…

Political News :  सूरजपुर के विश्रामपुर में कांग्रेस की भरोसा यात्रा का शुभारंभ हुआ |जहां भरोसा यात्रा में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा और डिप्टी सीएम टी एस सिंहदेव शामिल होने वाले थे लेकिन कुछ कारणों की वजह से उनका दौरा स्थगित हो गया | वहीं भरोसा यात्रा में भटगांव विधायक पारसनाथ राजवाड़े व प्रेमनगर विधायक खेलसाय सिंह के साथ काफी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे |
साथ ही विश्रामपुर से हरी झंडी दिखाकर भरोसा यात्रा को रवाना करते हुए विश्रामपुर में अयोजित आम सभा को दोनो विधायको ने संबोधित किया और प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में बताते हुए कहा की प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने किए वादे को पूरा किया है और जनता के भरोसे पर खरी उतरी है साथ ही प्रदेश के सभी वर्ग के लिए काम किया है। 
इसे भी पढ़े – Political News : कांग्रेस के विकासकार्यों को खोजने राजेश मूढ़त निकालेंगे दूरबीन यात्रा में…

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here