Breaking News : महाराष्ट्र के एक सरकारी अस्पताल में 24 घंटे में 24 मौतों के बाद 1 और 2 अक्टूबर को और 7 लोगों की जान चली गई। इसी के साथ 36 घंटे के दौरान मरने वालों की संख्या 31 पहुंच गई है।आपको बता दे की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक ने बताया कि मरने वाले 7 मरीजों में 4 बच्चे हैं।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ये घटना नांदेड़ के शंकरराव सरकारी अस्पताल की है।
पूरा मामला
अस्पताल के डीन ने इन मौतों का कारण दवाओं और स्टाफ की संख्या में कमी बताई है। उन्होंने बताया कि ज्यादार नवजात सांप के काटने से मरे हैं।आपको बता दे की 70 से 80 किलोमीटर के दायरे में एकमात्र सरकारी अस्पताल हैं। इसलिए दूर-दूर से मरीज हमारे पास आते हैं। कुछ दिनों में मरीजों की संख्या बढ़ने से बजट में समस्या आ गई। उन्होंने सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि क्या महाराष्ट्र के लोगों की जान इतनी सस्ती हो गई है। यह देरी और लापरवाही का मामला है। इस मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। राज्य के संबंधित मंत्री का इस्तीफा भी लिया जाना चाहिए। साथ ही सभी मृतकों के परिजनों को मुआवजा भी दिया जाना चाहिए।