80 साल के बुजुर्ग ने 11 साल की लड़की से किया दुष्कर्म, वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार…

उत्तरप्रदेश, 3 अक्टूबर 2023 : UP के बांदा में 80 साल के एक बुजुर्ग ने 11 साल की लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। लड़की के शोर मचाने पर जब आस पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी बुजुर्ग फरार हो गया। मामला मर्का थाना क्षेत्र के एक गांव का है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित लड़की आरोपी बुजुर्ग के घर रोज दूध लेने जाती थी। सोमवार को भी नाबालिग लड़की दूध लेने के लिए बुजुर्ग के घर गई। इसी दौरान बुजुर्ग की नियत बिगड़ गई और उसने लड़की को पकड़कर उसके साथ रेप किया। लड़की इस दौरान शोर मचाने लगी। उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां आ पहुंचे। लोगों को वहां आता देख बुजुर्ग मौके से फरार हो गया।
लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत परिवार वालों को बताई जिसके बाद परिवार ने थाने में आरोपी बुजुर्ग के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर 376 सहित पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया और बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस आरोपी तलाश में जुट गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here