Breaking News : छत्तीसगढ़ में चलाया जायेगा अंतरिक्ष ज्ञान मिशन, चन्द्रयान मिशन के वैज्ञानिक होंगे शामिल…

Breaking News : आईडीवायएम फाउंडेशन द्वारा गाँधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ में अंतरिक्ष ज्ञान अभियान मिशन चलाया जायेगा। इसके तहत 36 दिनों तक कक्षा 8 वी से 12 वी तक के छात्रों के लिए सड़क यात्रा के माध्यम से प्रदर्शनी लगाईं जाएगी। मोबाइल वाहन के माध्यम से प्रदर्शनी स्कूल परिसर तक पहुंचेगी, जहां छात्रों को अंतरिक्ष, उपग्रह और रॉकेट विषय पर वर्कशॉप लगाकर अंतरिक्ष यात्रा, इसरो का इतिहास और विशेषज्ञों के मिशन के बारे में डेमो दिया जायेगा। इस दौरान स्कूल के प्राचार्यों को प्रमाणपत्र भी दिया जायेगा।

मिशन का फ्लैग – ऑफ़ समारोह

2 अक्टूबर को आईजीकेवी ऑडिटोरियम, कृषक नगर और जोरा में आयोजित किया जायेगा, जिसमें इसरो के महान वैज्ञानिक और चंद्रयान मिशन के अंतरिक्ष विशेषज्ञ डॉ. पी.डी मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इस दौरान अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी और उपग्रह विज्ञान में अपने अनुभव को छात्रों के साथ शेयर करेंगे। फाउंडेशन के संस्थापक रत्नेश मिश्रा ने बताया कि इस मिशन का उद्देश्य प्रदेश के मिशनरी, अनाथालय और जरूरतमंद छात्रों सहित कुल 100 स्कूल और कालेजों तक पहुँचाना है। उन्होंने बताया कि आईडीवायएम फाउंडेशन इसरो का पंजीकृत स्पेस ट्यूटर एनजीओ है। इस मिशन के तहत इसरो, नासा, आईआईटी, डीआरडीओ, और कई प्रसिद्ध संस्थानों के अंतरिक्ष विशेषज्ञों को आमंत्रित किया जायेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here