Breaking News : साध्वी डॉ देवप्रिया रायपुर में करेगी महिला महासम्मेलन का आयोजन …

Breaking News : भारत में योग का बहुत महत्व है और इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की धरती में लोगो को योग की महत्ता बताने और महिलाओ के लिए महिला महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। महिलाओ को योग की प्रेरणा देने और साथ ही अधिकार ,कर्तव्यों का बोध कराने के उद्देश्य से सम्मेलन रखा गया है। इसका आयोजन 2 अक्टूबर को वीआईपी रोड स्थित जैनम भवन में किया जाएगा | 

पूरा विवरण 

महासम्मेलन का आयोजन सुबह 9 बजे से 1 बजे तक किया जायगा। जिसमे छत्तीसगढ़ के हर जिले से लोग आएंगे। छत्तीसग़ढ महिला पतंजलि योग समिति की राज्य प्रभारी जया मिश्रा ने आज प्रेस वार्ता कर बतया कि पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के संस्थापक बाबा रामदेव ने योग को जन – जन तक पहुंचाने का काम किया है और अब उसी शिक्षा को लोगों तक पहुँचाने उनकी शिष्या साध्वी डॉ देवप्रिया 1 अक्टूबर को रायपुर आएँगी।
इसी कड़ी में साध्वी 2 अक्टूबर को महिला महासम्मेलन कार्यक्रम में शामिल होंगी, जहां उनके द्वारा महिलाओ को गीता में दिए गए उपदेशो के तहत उनके अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में बताएंगी। साथ ही योग का प्रचार – प्रसार भी करेंगी। इस कार्यक्रम में 1500 से 1700 लोग शामिल होंगे। जिसमे 1000 से 1200 महिलाये होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here